Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बबिता शुक्ला में आशा बहुओं की समस्या को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की मुलाकात।

आपको बताते चले विगत कई महीनो से आशा बहुओं की समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है इसी संदर्भ में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बबीता शुक्ला ने महिला चिकित्सालय पहुंचकर आशा बहू की समस्याओं को सुना इसके पश्चात उन्होंने महिला चिकित्सालय में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर आशा बहू की समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बबिता शुक्ला ने बताया कि विगत कई महीनो से आशा बहू महिला अस्पताल के अंदर नहीं जा पा रही हैं जबकि इस तरह का प्रतिबंध महिला चिकित्सालय प्रशासन को नहीं लगना चाहिए कई मामले ऐसे आए हैं जिसमें आशा बहू के परिवार भी शामिल है फिर भी वह अस्पताल नहीं पहुंच पा रही गेट पर ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें रोक दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो इसके लिए हम वृहद आंदोलन करेंगे इस अवसर पर बड़ी संख्या में आशा बहू ने महिला चिकित्सालय के सामने धरना भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *