सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद बौद्ध मौजूद रहे। बैठक के आयोजक पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राजभर व बैठक का संचालन जिला प्रमुख महासचिव राजेश राजभर ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनोद राजभर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए ब्लॉकवॉर विधानसभा वार कार्यक्रम करके संगठन की मजबूती को बढ़ाया जा सकता है जिससे पंचायत के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सफलता प्राप्त किया जा सके। विशिष्ट अतिथि रामानंद बौद्ध ने कहा कि मंडल प्रभारी होने के कारण पूरे मंडल में संगठन को मजबूत करने के लिए हम दिन-रात चलने के लिए कटिबंध है वहीं जिला अध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि विधानसभा वार कार्यक्रम होने के नाते पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। बैठक में उमेश राजभर, शिव प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर, अवध राम चौधरी, लक्ष्मी देवी राजभर, प्रभावती देवी, सत्येंद्र शुक्ला, बाबूराम राजभर, महिला मंच जिला अध्यक्ष पूजा राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष सीता राजभर, कंचन चौधरी, सुंदरी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।