Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती -सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा बस्ती मंडल/प्राचार्य डायट बस्ती संजय कुमार शुक्ला  के नेतृत्व में 76 वे गणतंत्र दिवस पर डायट पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाल कर भारत माता के जय जयकारों से क्षेत्र गुंज मान रहा। बस्ती में बेसिक शिक्षा के इतिहास में ऐसे अधिकारी का पोस्टिंग बस्ती में नहीं हुआ है यदि हुआ भी तो वह अपने ऊर्जा का प्रयोग नहीं कर पाये कारण जो भी रहा हो ऐसे कर्मठ अधिकारी का अनुसरण पूरे बस्ती मंडल के शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है जिस का परिणाम है बेसिक शिक्षा बस्ती मंडल विकास के पथ पर अग्रसर है वही बच्चों को अपनी व्यवस्था से उपहार देकर सम्मानित करते हुए विधिवत रूप से मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम कराया गया। इसके बावत जानकारी देते हुए डाइट के प्राचार्य ने बताया कि हम सभी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए और संविधान के प्रति निष्ठावान भी रहना चाहिए ।इस  दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक गण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *