Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

आज इनर व्हील क्लब बस्ती में टाउन ने एक गरीब कन्या के विवाह के लिए जरूरत का सामान दिया गया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कला अग्रवाल ने कहा कि यह कन्या आर्थिक रूप से कमजोर है। क्लब के सदस्यों ने विचार किया कि हम अगर उस कन्या की सहायता कर सके तो उसके आने वाला जीवन सुखमय हो जाएगा ‌हमने चादर ,दोहड, बर्तन ,थरमस ,प्रेस, चप्पल, कुकर ,डिनर सेट ,साड़ियां, कंबल ,बिस्तर बंद और कुछ रुपए भी दिए। क्लब की अध्यक्ष कला अग्रवाल ने कहा यदि किसी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की मदद कर सके तो उसे उत्तम कार्य और कुछ नहीं। इस कार्यक्रम में अनीता अग्रवाल, कृष्णा गोयल, सरिता रुंगटा, संगीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सविता बथवाल, प्रतिमा जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *