बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती -स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व कार्ड का वितरण महादेवा विधायक दूधराम द्वारा मेहनौना गांव में किया गया इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए महादेवा विधायक दूधराम ने बताया कि स्वामित्व योजना भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि स्वामित्व सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है यह एक महत्वाकांक्षी योजना है इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार और स्वामित्व प्रदान करना है इस योजना के तहत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के घरों की भूमि को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करने का कार्य किया है ।जिससे उन लोगों को अधिकार मिले जिनके पास पारंपरिक रूप से भूमि का कोई दस्तावेज नहीं है इससे ग्रामीण जीवन में सुधार के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है इस अवसर पर मेहनौना के क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश यादव, राम उजागिर चौधरी, राम मूरत चौधरी, भगवती चौधरी, राजाराम चौधरी, यमुना प्रसाद यादव, लेखपाल राजेश सिंह, सचिव घनश्याम यादव के साथ योगेंद्र चौधरी, रमेश चौधरी, रामनिवास चौधरी, लालमन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
