Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

खिचड़ी भोज से मिलता है सामाजिक समरसता का संदेश
स्वयंसेवकों ने की जरूरतमंदों की सेवा, वितरित किए कंबल

बस्ती। मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बस्ती नगर के तत्वावधान में कैली रघुवंशपुरी शिवमंदिर पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों की सेवा की। असहायों, निराश्रितों के अलावा समाज के सामर्थ्यवान लोगों के साथ पंगत में बैठकर स्वयंसेवकों ने खिचड़ी खाया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।दिन में 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ पं. अवधेश कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान पूजन- अर्चन हुआ। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख राज बिहारी ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर दिया। स्वयं सेवक एवं भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर मिश्र ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आता है। समाज में ऊंच- नीच का भेदभाव मिटाने के लिए सहभोज जरूरी होता है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। भाग्यशाली लोग ही दूसरों की मदद कर पाते हैं। स्वयं सेवकों ने जरूरतमंदों में पांच सौ से अधिक कंबल भी वितरित किए। इस दौरान कंबल पाकर निराश्रितों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर विभाग प्रचारक डॉ. अवधेश, जिला प्रचारक अजीत, आशीष, गिरिजा, प्रमोद पांडेय, श्रद्धेय पाल ओमजी, धर्मराज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *