Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

गनेशपुर नगर पंचायत में जय पूर्वांचल व्यापार मण्डल का विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता गणेशपुर इकाई अध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष सुभाष शुक्ला जी ने संगठन की सक्रियता हेतु सदस्य्ता पर बल देते हुए कहा कि सभी व्यापारी संगठन के सक्रिय सदस्य बन कर संगठित हो। जिलाध्यक्ष ने सलाह दिया कि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी जब आपका उत्पीड़न करें तो उसकी शिकायत जिला स्तर तक करें, जिसका समाधान भी किया जायेगा। सम्मेलन का संचालन जिला संगठन महामंत्री बृजेश सिंह मुन्ना ने किया।सह जिला संगठन मंत्री राजनाथ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मेलन मे मुख्य अतिथि जिला संरक्षक सिद्धार्थ शंकर मिश्रा ने व्यापारी हित के लिए संगठन में जुड़ने पर बल दिया, संगठन आपकी हर तरह सहायता करने का प्रयास किया जायेगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय जी ने अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी को सुरक्षा हेतु एक जुट होने की बात रखी। और ऑनलाइन खरीददारी रोकने की बात कही। नगर पंचायत गणेशपुर की तरफ से रिंकू यादव ने प्रशासन स्तर पर व्यापारी बन्धुओ को योजनाओं के बारे में बताया और पन्नी से हो रहे नुकसान के बारे में बताया।सम्मेलन में जिला पदाधिकारीगण में महेंद्र नाथ पाण्डेय व राम विनय पाण्डेय के साथ जिला मंत्री शीतल श्रीवास्तव विधानसभा प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेशपुर रिंकू मोदनवाल, धीरेन्द्र पाण्डेय, अरुण सोनकर, नजीरुल हसन खान, शमशाद खान, राजकिशोर, राम बहादुर, मंदीप शर्मा, निखिल प्रकाश श्रीवास्तव, राम विलास शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, बाल मुकुंद मिश्रा, राम सरन मोदनवाल, अनिल चौरसिया, राजेश सोनी, राम अवतार, अनिल गुप्ता, मनोज मोदनवाल, दिलीप मोदनवाल, इश्तीयाक, राम जी सोनकर, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *