Oplus_131072
Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

समाजवादी विचारधारा से जुड़े वरिष्ठ समाजवादी नेता 94 वर्षीय रामनारायन यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक व्यक्त किया। नाथनगर निवासी राजनारायन यादव कई वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे और सपा के कई आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए समाजवादी चिंतक चंद्रभूषण मिश्रा ने बताया कि राजनारायन यादव के साथ कई वर्षों तक काम करने का मौका मिला आगे कहा की रामनारायन यादव राम मनोहर लोहिया, लोक बंधु राज नारायण,जनेश्वर मिश्र, बृजभूषण तिवारी जैसे वरिष्ठ समाजवादियों से जुड़कर समाज के दबे कुचले व पिछड़े लोगों के लिए आंदोलन करते रहे राम नारायन यादव कई वर्षों तक बस्ती, संत कबीर नगर व सिद्धार्थ नगर के संयुक्त जिला अध्यक्ष रहे मुख्य पार्टी के प्रदेश सचिव रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है पूर्व विधायक राजमणि पांडे सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव पूर्व विधायक राजाराम यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव राम शंकर निराला सहित कई सपा से जुड़े लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *