गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य -राम प्रसाद चौधरी
बस्ती सदर विधानसभा के ग्राम पंचायत धमौरा में सोमवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी व महादेवा विधायक दूधराम द्वारा कोडरी, कटहरा,धमौरा,भरतपुर गांव के गरीबों , असहायों एवं जरूरतमंदों में एक हजार से अधिक कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिल गये और लोगों नें ऐसे पुनीत कार्य के लिए सांसद व विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद नें कहा कि जरूरतमंदो की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और इनके सुख, दुःख में मदद करना पुण्य का कार्य है।विधायक दूधराम ने कहा कि इस ठंढ के मौसम में अधिकतर गरीबों में गर्म कपडे की समस्या होती और अनेक परेशानी के चलते वह अवश्यकता अनुसार गर्म चद्दर व कपड़ा नही खरीद पाता है ऐसे जरूतमंदो की मदद करना महान पुनीत कार्य है और सभी समाज सेवियो को ऐसा पुनीत कार्य करना करना चाहिए। सांसद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सभी विधान सभाओं में किये जायेंगे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति बब्बू चौधरीअमित कुमार मुक्तिनाथ अर्जुन अमित कुमार,रामकेश,राम प्रकाश,शिवसरन,रामकरन रामभवन , रामजीत , रामसहाय,श्यामा देवी , सन्तराम , रामकुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।