बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगुरा में सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी व सुभासपा विधायक दूधराम ने 300 से अधिक गरीब, असहाय व जरूरत मंदो में शाल वितरित किया। कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए जरूरत मंदो को शाल मिलते ही चेहरे खिल उठे।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि आप सब के आशीर्वाद से हमे बस्ती जिले का सांसद बनकर सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके लिए आप लोगो के प्रति आभार प्रकट करता हू। आपका बेटा बनकर हमेशा आप लोगो के बीच उपस्थित रहकर जनता के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। मेरी मंशा है कि हर गरीब तक वह सुविधाएं पहुंचे जिनका हकीकत में वह हकदार है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यस्थापक व सपा नेता रामकरन चौरसिया, रामशंकर चौरसिया, ज्ञानी चौरसिया, कैश मुहम्मद, राजेन्द्र चौधरी, लड्डन सेठ, मनोज यादव, शैलेन्द्र यादव, सिद्धनाथ चौरसिया, सुरेश चौरसिया, राम स्वारथ चौरसिया, हीरालाल चौरसिया, राधेश्याम यादव, राहुल आर्या, अशोक चौरसिया, केशवराम चौरसिया, महेंद्र यादव, अखिलेश मौर्या, अच्छे लाल चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, रिंटू यादव रामयज्ञ चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।