सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से बुधवार को मनाई गई। रामनगर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा। वे एक कुशल वक्ता, कवि और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में देश का नेतृत्व किया और अपने कार्यकाल में देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नई पहचान बनाई और 21वीं सदी में मजबूती से कदम आगे बढ़ाए। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश यशकांत सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष श्यामनाथ चौधरी मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह मंडल महामंत्री गिरजेश मिश्रा मंडल महामंत्री गिरजेश यादव बडोंगी प्रधान जयराम चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र अशफाक अध्यक्ष निर्माण समिति रामनगर विकासखंड प्रशांत सिंह मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमेश सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वीर श्रीवास्तव युवा नेता शुभम सिंह ज प्रधान परसा शिवराज रिषभ सिंह प्रेम त्रिपाठी राम सागर निषाद के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।