Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस की अवसर पर चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पद्मापुर पांडव नगर बस्ती में चौधरी चरण सिंह की आदम कद मूर्ति का अनावरण उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बस्ती जनपद के वर्तमान सांसद श्री राम प्रसाद चौधरी के कर कमल द्वारा किया गया मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरिओम श्रीवास्तव डॉक्टर सत्येंद्र सिंह डॉक्टर अमित द्विवेदी श्रीमती धनपत चौधरी डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव डॉ संदीप मौर्य डॉक्टर ज्योत्सना सिंह रमेश चंद्र श्रीवास्तव दिनेश पांडे उर्फ़ पप्पू पांडे आज्ञाराम चौधरी चंडिका चौधरी राम शंकर चौधरी शिवपूजन चौधरी शिवपूजन आर्य सहित महाविद्यालय के सैकड़ो छात्राएं मौजूद है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा की चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा ही नहीं कृषि अर्थ के भी सबसे बड़े ज्ञाता थे और वह चाहते थे कि देश की जो आर्थिक नीति बनाई जाए वह कृषि आधारित बनाई जाए अगर कृषि आधारित अर्थव्यवस्था बनाई गई होती तो आज देश का विकास और देश की प्रगति को कोई रोक नहीं पता चौधरी चरण सिंह किसने की आवास थे गरीबों मजलूमों की आवाज थे वह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने किसानों के लिए जो कार्य किया वह मिल का पत्थर साबित हुआ अंत में कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर हरिओम श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *