बस्ती । शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ‘सुभासपा’ जिला संगठन के सभी अध्यक्षों, ब्लाक, विधानसभाध्यक्षों की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री रामललित चौधरी के निज आवास रोडवेज के निकट सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान शिव प्रताप सिंह को पूर्वान्चल प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, उमेश राजभर को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, राकेश सैनी जिला उपाध्यक्ष, करूणानिधि राय को सिद्धार्थनगर जनपद का जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गई।
बैठक को पूर्व राज्यमंत्री रामललित चौधरी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वृजभूषण मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, सदस्यता अभियान प्रभारी डॉ. तुलसीराम राजभर, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर, मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि पार्टी की मजबूती से ही राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिये सदस्यता अभियान की निरन्तरता बनाये रखना होगा। पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरेगी और जिला पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में सुमन चौधरी के साथ अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता लिया।
सुभासपा की बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रमुख महासचिव राजेश राजभर, दीपक यादव, रामललित राजभर, सत्येन्द्र शुक्ल, प्रमोद चौधरी, जगराम चौधरी, राम प्रीत राजभर, आशीष राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, रामदास राजभर, लक्ष्मी देवी राजभर, प्रभावती देवी, रामपाल राजभर, रामशव्द, ओम प्रकाश शुक्ल, जय प्रकाश राजभर, परशुराम चौधरी, धर्मजीत पाण्डेय, अशोक कुमार गौतम, अन्नू राजभर के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।