???????
Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

???????

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत साउँघाट मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कड़र शिव मंदिर पर किया गया। कार्यशाला में सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष पद के लिए नाम का चयन कर जिला कार्यसमिति को भेजा गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा साउँघाट मण्डल चुनाव अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि मंडल स्तर का चुनाव शुरू है जबकि बूथ स्तर पर समितियों का गठन सम्पन्न हो चुका है। कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो निचले स्तर से लेकर ऊपर तक पारदर्शी ढंग से सांगठनिक चुनाव कराती है। एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बन सकता है। क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में होने वाले पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक के चुनाव में सरकार बनाने के लिए अभी से कार्यकर्ता कमर कस लें। कहा कि पार्टी जिसको जो जिम्मेदारी दे रही है सभी लोग निष्ठा से उसका निर्वहन करें। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य शिवपूजन राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं इसलिए वह पूरी लगन से पार्टी की सेवा करें। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए भारत सरकार से प्रभावी कार्यवाही की मांग किया।
इस अवसर पर उदयशंकर पाण्डेय, चंद्रमणि पाठक, बच्चा लाल चौधरी, सत्यपाल यादव, धर्मराज गुप्ता, विनय यादव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, महेश कुमार गोस्वामी, अवनीश सिंह, अनिल पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, कार्मेंद्र चौहान,  रमारिका पाण्डेय, ब्रह्मदेव गुप्त, नितेश सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, इन्द्रैण मिश्र, लालमन प्रसाद, प्रमोद चौधरी, रमेश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश सहित सैकड़ों प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *