बशिष्ठ पाण्डेय
कर्मा देवी पीजी कॉलेज में 11दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता,पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड व मंच का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई आदि को समय से पूर्व करने को कर्मचारियों को निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने कार्यक्रम स्थल तक आने वाले वाहनों के पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण किया और समय रहते कार्य पूरा करने को संबंधित विभाग को आदेशित किया।
इस अवसर पर कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान के निदेशक ओ एन सिंह के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय,थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह व फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।