बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी लालजी कनौजिया के नेतृत्व में कटेश्वरपार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन् किया गया। लालजी कनौजिया ने कहा कि बाबा साहब का योगदान युगो तक याद किया जायेगा। वही अमरनाथ गौतम ने कहा कि बाबा साहब के संघर्षो का ही परिणाम है कि आज समाज के वंचित वर्ग मुख्य धारा में आने को प्रयासरत है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया।
मुख्य रूप से अवनीश प्रभात, अजय कुमार, हेमन्त कुमार, रामजीत, प्रमेन्द्र, रामानुज भाष्कर, अंकुश राज, अमन कुमार, सरोजा देवी, महेन्द्र गौतम के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 70
