Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

यातायात माह के अंतर्गत प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी एवं अर्थोपेडिक सर्जन डाo दिलीप गुप्ता द्वारा रोडवेज तिराहा के निकट यातायात जागरूकता बढ़ाने हेतु यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया। नाबालिक बच्चों को वाहन ना चलाने , तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगी वाहनों को न चलाने ,नशे की हालत में गाड़ी न चलाने , वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के बारे में बताया , साथ ही अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
बस्ती। यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बस्ती शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। शहर के बडेबन, रोडवेज,कंपनी बाग आदि स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया।
आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिलीप गुप्ता ने बताया कि कोहरे में वाहन चलाने के दौरान थोडी सी भी लापरवाही बड़े हादसों का सबका बनती है। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए यह कदम उठाया है। व्यावसायिक वाहन चालकों से वाहनों के आगे सफेद, पीछे लाल और वाहन के दोनों तरफ पीले रंग का रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगे होने से सामने से आ रहे वाले वाहन की हेडलाइट की तेज रोशनी से भी दूर से आने वाले वाहनों को देखा जा सकेगा। समय रहते चालक इन वाहनों को आते देख सतर्क रहेंगे। इससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि अभियान में चालकों को जानकारी दी जा रही है कि कोहरे में वाहन चलाने के दौरान डीपर लाइट का इस्तेमाल करें। फॉग लाइट का इस्तेमाल भी होने से कोहरे में वाहन चलाना आसान होगा। खासतौर पर ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर ना होने के कारण कोहरे में अधिक हादसे होते हैं। इसलिए ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे भी रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *