इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती के प्रांगण में डा जगदीश चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण , जलवायु , रासायनो का दुरूपयोग,अक्षय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, प्रदूषण,जैव विविधता , 3 D पेंटिंग ,वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न विषयों पर कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों द्वारा 123 माडल प्रस्तुत किए गए । निर्णायक मंडल में शामिल बस्ती के प्रख्यात शिक्षाविद् व वैज्ञानिक डॉ अनिल प्रताप सिंह व श्री राम नरोत्तम चौधरी, विद्यालय के प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे व प्रधानाचार्य आरके उस्मानी द्वारा दीप प्रज्वलन व डॉ जगदीश चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में रिपब्लिक स्कूल कप्तानगंज के प्रबंधक अनिल तिवारी व सेंट जोसेफ स्कूल की प्रधानाचार्या एंजोलिना फिलिप के साथ पंकज त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों ने अद्भुत रचनात्मकता और जागरूकता का मिश्रण प्रस्तुत किया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है । विद्यालय के प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने संबोधन में बच्चों को जागरूक करते हुए उनसे जन्मदिन पर वृक्षारोपण का संकल्प दिलवाया। प्रधानाचार्य आर के उस्मानी ने कहा कि बच्चों के शानदार माडल के साथ साथ उनके खिलते चेहरे देखकर असीम सुकून का एहसास होता है , आज के नौनिहाल ही कल के वैज्ञानिक हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का जलवा बिखेरेंगे । कार्यक्रम का संचालन रत्नेश मिश्रा ने किया । वरिष्ठ वर्ग में अनुष्का की टीम को प्रथम स्थान , गरिमा की टीम को द्वितीय स्थान , वैष्णवी की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । जूनियर वर्ग में आदर्श सिंह की टीम को प्रथम स्थान, अंशिका शुक्ला को द्वितीय स्थान व अर्पित की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त प्रतिभाशाली छात्रों को मेडल , शील्ड व प्रमाण पत्र के साथ साथ विद्यालय के प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे द्वारा क्रमशः तीन, दो व एक हजार रूपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया । समस्त प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया । उक्त अवसर पर साजिदा खातून , वीरेंद्र सिंह , प्रेम कुमार श्रीवास्तव , विनोद कुमार उपाध्याय , प्रदीप शुक्ला , हर्षित मिश्रा , कृपाशंकर भट्ट , अल्का श्रीवास्तव , सुनीता मिश्रा , मनीषा बरनवाल , फिजा युनुस , फिजा अकरम , नितिन चावला , संजय सिंह , ब्रह्मदेव , प्रियंका मिश्रा , समीक्षा , रानी अग्रहरि , चांदनी वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।