Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे हमारे शिक्षक – सानू एंटोनी

बस्ती। अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। प्लेवे से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों का परीक्षा परिणाम अभिभावकों ने प्राप्त कर अपने पाल्यों की शिक्षा के बारे में विद्यालय के शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की।
प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि अभिभावकों के सुझाव को अमल में लाएंगे। उनके द्वारा बच्चों से संबंधित जो भी फीडबैक दिया जाएगा, उस पर हमारी पैनी नजर है। हम विद्यालय की वर्तमान व्यवस्था को आवश्यकतानुसार संशोधित करने के लिए प्रयत्नरत है। गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ राजन इंटरनेशनल एकेडमी में कोई समझौता नहीं होगा। अभिभावकों को भरोसा दिलाती हूं कि उनके पाल्यो का भविष्य इस विद्यालय में पूर्णतया सुरक्षित है। वे कभी भी आकर अपने बच्चों से संबंधित फीडबैक प्राप्त कर सकते हैं, और सुझाव दे सकते हैं। हम हर जरूरी फीडबैक व सुझाव को अमल में लाने की हर संभव कोशिश करेंगे।
अभिवावको ने कहा की बहुत ही आशा के साथ अपने बच्चे का प्रवेश राजन इंटरनेशनल एकेडमी में कराया हूं, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। विद्यालय में पढ़ कर बच्चे में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। बच्चो के व्यक्तित्व में जो परिवर्तन दिख रहा है वह अत्यंत ही सराहनीय है। हम इस बात को लेकर खुश है कि हमारे बच्चों का भविष्य इस विद्यालय में सुरक्षित है। एमडी शिखा चतुर्वेदी ने हर क्लास में स्वयं जाकर अभिभावक एवं बच्चों से संवाद किया और बच्चो के भविष्य के लिए क्या अच्छा है इस विषय पर चर्चा की।
प्रधानाचार्य शानू एंटोनी ने कहा अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि छात्र छात्राओं के गृह कार्य एवं डायरी का अवलोकन अवश्य करें और उसे जिम्मेदारी पूर्वक पूरा कराएं और किसी प्रकार की कठिनाई होने पर कक्षा अध्यापक से संपर्क करें। उन्होंने कहा जितना हो सके बच्चो से मोबाइल जैसी चीजों को दूर रखें, क्योंकि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही बच्चों का भविष्य परिवर्तित कर सकते हैं। जो मेहनत मैंने और मेरे शिक्षकों द्वारा पिछले वर्ष की गई उसका परिणाम देखने को मिल रहा है। और हमारा प्रयास रहेगा कि इस बार हम कुछ और बेहतर करने की कोशिश करते रहेंगे।
इस मौके पर सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं अधिक संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *