Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बाल दिवस के उपलक्षय में दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स पचपेडीया रोड बस्ती में बच्चों में उद्यमिता और सामूहिक भावना को विकसित करने के लिए फूड फेस्ट और खेल का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने पारंपरिक विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के अलावा पश्चिमी व्यंजन का स्टाल लगाया,और अभिभावक स्कूल के सीनियर छात्र छात्रा तथा विद्यालय निदेशक,तथा स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों से खरीदारी की, साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के खेल का कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह और उनकी खेल भावना देखते ही बनती थी इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अमरमणि पाण्डेय तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थापिका श्रीमती दिव्या पाठक ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन उनके देश के आजादी के योगदान और बच्चो के प्रति प्रेम के बारे में बताया और बच्चो कार्यक्रम के लिए उनका पूर्ण सहयोग किया,
कार्यक्रम के सहयोग में श्रीमती नीलम चौधरी, के. बी.लाल,श्रीमती लक्ष्मी वर्मा श्रीमती रिचिका सिंह, श्रीमती पूजा शुक्ला, श्रीमती संजू सिंह, श्रीमती रिया सिंह, प्रिया श्रीमती सुमन गुप्ता,अवनी गुप्ता, दिव्या सिदरा फातिमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *