बस्ती के रुधौली में तैनात एडीओ पंचायत राजकुमार द्वारा लगातार सफाई कर्मचारियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है इस संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा राजकुमार को नोटिस दिया गया है की सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न को तत्काल बंद नहीं किया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी वहीं पर जिन सफाई कर्मचारी ने राजकुमार के ऊपर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि तीन दिन के अंदर राजकुमार के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत करें आपको बताते चले की राजकुमार के ऊपर पहले भी इस तरह के आरोप सफाई कर्मचारियों द्वारा लगाया जा चुका है ।