Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
नगर निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन की मंडलीय बैठक नगर पंचायत नगर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष और हाथरस के चेयरमैन देशराज सिंह ने कहा कि नगर निकायों पर शासन प्रशासन का बढ़ता हस्तक्षेप स्वीकार नही किया जाएगा। इसे लोकतंत्र का अपमान बताते हुए उन्होंने कहा कि नगर निकायों से जुड़े 74 वां संविधान सशोधन लागू करने, शिष्टाचार व्यय बढ़ाने, मानदेय की सुविधा प्रदान करने सहित आधा दर्जन मांगों के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और नगर विकास मंत्री से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो संघर्ष का रास्ता भी अख्तियार किया जाएगा। एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रायबरेली की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि नगर निकायों को प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार प्रदान कर ट्रिपल इंजन की सरकार के नारे को चरितार्थ करना चाहिए। प्रदेश सचिव और फतेहपुर के अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि हमे एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने संघे शक्ति कलियुगे के मंत्र को अपनाने का सुझाव देते हुए कहा कि जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए नगर निकाय अध्यक्षों के अधिकारों को बढ़ाया जाना आवश्यक है। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत हरैया के चेयरमैन कौशलेंद्र सिंह राजू ने किया जबकि संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी और बलिया के अध्यक्ष हृदय कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में नगर पालिका परिषद बस्ती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, विस्कोहर के चेयरमैन अजय कुमार गुप्ता, धर्मसिंहवा के चेयरमैन वसीउद्दीन, कप्तानगंज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी,गायघाट अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण तिवारी पिंटू, रूधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद,मुंडेरवा के अध्यक्ष सुनील सिंह, नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *