बशिष्ठ पाण्डेय
एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, पंडित दीनदयाल_उपाध्याय जी के 108वीं जयंती के अवसर पर युवा भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह द्वारा पार्टी के निर्देश पर कई जगहों पर कार्यक्रम किया गया । इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चल रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल करना ही पार्टी का लक्ष्य है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी जी ने सभी का मार्गदर्शन किया |
