Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुणेश पाल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत। आपको बताते चले आज जनपद में कैबिनेट मंत्री का सर्किट हाउस पर आगमन हुआ वहां पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के द्वारा माननीय मंत्री को फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा इसके बाद उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुणेश पाल ने बताया कि हम लोगों ने मंत्री जी को अपने संवर्ग के तीन सूत्री मांगों का पत्र मंत्री जी को दिया गया हैं जिस पर मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है स्वागत करने वालों में संघ के मंत्री जितेंद्र अरोरा, संगठन मंत्री भारतनाथ, कोषाध्यक्ष ऋतुराज पाण्डेय सहित जनपद के सैकड़ो ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *