Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी :एडवोकेट’ को जनपद बार में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर याद किया गया। जनपद बार के अध्यक्ष जवाहरलाल मिश्रा के नेतृत्व एवं संयुक्त मंत्री बार एसोसियेशन एडवोकेट आशुतोष पाण्डेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने प्रेमशंकर द्विवेदी के कार्य व्यवहार की सराहना की। सभी ने कहा प्रेमशंकर जी एक संवेदनशील व्यक्ति थे। जवाहरलाल मिश्रा ने कहा सामाजिक क्रिया कलापों के साथ ही वे राजनीति में भी रूचि रखते थे और आजीवन कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। उन्होने अपने पैतृक गांव में एक स्कूल भी खोला और ग्रामीण शिक्षा को नया आयाम दिया। जनपद बार के महामंत्री रविशंकर शुक्ला ने कहा प्रेमशंकर जी प्रखर वक्ता थे, लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सचेत नही रहते थे। उन्हे असमय हमारे बीच से जाना पड़ा। लेकिन उनके भीतर की अच्छाइयां हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेंगी। इस अवसर पर स्व. प्रेमशंकर द्विवेदी की पत्नी को सम्मानित किया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा प्रेमशंकर जी का असमय जाना कांग्रेस की अपूर्णनीय क्षति थी। उनका त्याग, समर्पण, निष्ठा कांग्रेस को ताकत देती रहेगी। कार्यक्रम को संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नर्वदेश्वर शुक्ल ने किया। रामप्रताप सिंह, रजनीश कुमार सिंह, रमेशचन्द्र पाण्डेय, पारसनाथ तिवारी, विरेन्द्र कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह, विक्रम कुमार, कृष्णमुरारी मिश्रा, विजयश्री मिश्रा, अरूण कुमार शुक्ला, राकेश पाण्डेय, ऋतुराज पाल, जयंत चौधरी, शीतला प्रसाद मिश्रा, लालजीत पहलवान, गिरजेश पाल, डा. आलोक रंजन वर्मा, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामधीरज चौधरी, शिवविभूति मिश्रा, अवधेश सिंह, धनंजय कुमार, इन्द्रमणि पाण्डेय, अविनाश शुक्ल, ब्रह्वेत्त निवास, कालिंदी पाठक, श्विनारायण पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *