लालगंज,कलवारी, वाल्टरगंज व हर्रैया थानाक्षेत्र में हुईं घटनाएं
बस्ती सितंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के चार अलग-अलग थानाक्षेत्रों में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाओं में पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर 13 लोगों पर धमकी मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।कलवारी थानाक्षेत्र के अगौना गांव की बहु रीमा ने अपने गणेश, देवर महेश गांव के ही रामजीत व रशेश के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। लालगंज थानाक्षेत्र के आमकोईल गांव में अब्दुल रऊफ के घर के सामने से जबरदस्ती बिजली का तार ले जाने की बात को लकेर गांव के ही इसरार अली, नूरजहां व सद्दाम तथा छोटु निवासी मड़या चौराहा थाना खलीलाबाद कोतवाली, जनपद संतकबीरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम अगया में पुरानी रंजिश को लेकर कान्ती देवी को गांव के ही रामरुद्र, चिंता देवी, राजेश व राधिका ने एकराय होकर पिटाई कर दी। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम विजरा में भूमि विवाद को लेकर बाप-बेटे में मारपीट हो गई। ध्रुवचन्द मिश्र ने अपने बेटे राहुल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
