ढाका सितंबर। बंगलादेश के बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (बीजीबी) ने रावजान (चटगांव-6) के पूर्व सांसद ए बी एम फजले करीम चौधरी को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है।
बीजीबी के जनसंपर्क अधिकारी शरीफुल इस्लाम ने पुष्टि की है कि श्री चौधरी को अखौरा, ब्राह्मणबरिया के पास सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में सरकार विरोधी छात्र आंदोलन के कारण पांच अगस्त को अवामी लीग सरकार के पतन के बाद से पूर्व सांसद कथित रूप से छिपे हुए थे। चटगांव में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
