बस्ती ,बांसी मार्ग पर स्थित दसिया चौराहे के समीप एक अनियंत्रित कार ने एक बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया l सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों की मदद से घायल बाइक चालक को अस्पताल पहुंचाया गया । रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरा रहीम निवासी सायदा हुसैन पुत्र हिद्दीश जो बाइक से किसी कार्य से दसिया चौराहे पर जा रहे थे की रुधौली की तरफ से आ रही कार ने बाइक चालक को पीछे से ठोकर मार दिया और कार का अगला टायर फट गया जिससे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया । सूचना पर.मय फोर्स पहुंचे बिशुनपुरवा चौकी प्रभारी शशिशेखर सिंह ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया और कार को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरु कर दिया है । मौके पर पहुंचे परिजन ने आनन,फानन में घायल सायदा हुसेन को आटो से सीएचसी रुधौली लें गये ।
