बशिष्ठ पाण्डेय
उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष व रामनगर के ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाबत जानकारी देते हुए प्रमुख संघ के अध्यक्ष यशकांत सिंह ने बताया कि जनपद में प्रमुखों की कई समस्याएं हैं उसी के निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उनको समस्याओं से अवगत कराया गया ।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी और हरदोई के सवाईजीपुर के विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह जी भी मौजूद रहे।