Spread the love

बस्ती। बस्ती गनेशपुर नगर पंचायत क्षेत्र के दक्षिण द्वारा निवासी सत्य प्रकाश चौधरी के पुत्र पंकज कुमार चौधरी का अवर अभियन्ता पद पर चयन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र लखनऊ में मिला। पंकज कुमार चौधरी की सफलता से परिवार में प्रसन्नता का माहौल है। उनकी प्राथमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालय गनेशपुर में हुई। हाई स्कूल, इण्टर मीडिएट किसान इण्टर कालेज और पालटेक्निक बस्ती से किया। उनके पिता सत्य प्रकाश चौधरी सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवा निवृत्त है। पंकज अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों, गुरूजनों को देते हैं। उनकी सफलता पर माता श्रीमती मानती देवी, भाई डा. राजेश चौधरी, हरि प्रकाश, गोमती प्रसाद चौधरी, रंजीत वर्मा, डा. वी.के. वर्मा, अशर्फीलाल गुप्ता, डा. आलोक रंजन, आर.के. सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *