Spread the love

मिल्कीपुर-अयोध्या थाना खंडासा क्षेत्र के अमरगंज बाजार में एक निजी चिकित्सक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत (35) पिछले कई वर्षों से लक्ष्मी क्लीनिक (बंगाली दवाखाना) चलाते थे। क्लीनिक की बिल्डिंग में ही उनका आवास भी था। वर्तमान समय में विश्वजीत अकेले ही रह रहे थे। उसकी पत्नी और बच्चे बंगाल में रह रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार देर शाम वह प्रतिदिन की तरह क्लीनिक बंद कर अंदर चले गए थे। शुक्रवार सुबह 11ः00 तक दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों ने मकान के पीछे की खिड़की से देखा तो चिकित्सक का शव फंदे से लटक रहा था। क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले उनके दूर के परिजन पश्चिम बंगाल के चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *