Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गुरुवार को आवास प्लस की सूचीबद्ध किए जाने हेतु ग्राम पंचायत वार रोस्टर के अनुसार पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया इसी क्रम में सल टौआ गोपालपुर विकासखंड क्षेत्र के बसडीला ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव अंकुर वर्मा और ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र पाण्डेय की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाबत जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास के पत्रों का पंजीकरण कराया गया है उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को आवास देने के उद्देश्य पंजीकरण कराया गया । आगे कहा की हमारा उद्देश्य है कि शासन द्वारा निर्गत सभी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को मिल सके ।इस अवसर पर इंद्रदेव पाण्डेय, संतराम पाण्डेय, छोटेलाल रामनयन ,राकेश पाण्डेय, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *