Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी आज विकास भवन के गेट पर विशाल धरना और प्रदर्शन करेंगे इसके संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की कई मांगे लंबित है इसी को लेकर आज सफाई कर्मचारी विकास भवन गेट पर धरना और प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन की तैयारी चल रही है जनपद के सभी ब्लॉकों से हजारों की संख्या में सफाई कर्मी धरने में शामिल होंगे उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों से अपील किया है कि अपने हक की लड़ाई के लिए सभी लोग धरना स्थल पर सुबह के 11:00 बजे अवश्य पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *