Spread the love
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के गो-आश्रय स्थल शिवपुर पर गोपाष्टमी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं को माला पहचाना कर वैदिक मंत्रोचार द्वारा पूजा अर्चन किया गया।
        मुख्य यजमान सचिव गोरख नाथ यादव व घनश्याम ने आचार्य सुखई चौबे द्वारा पूजा अर्चन कर गो पशुओ को माला पहना और मीठा खिला कर पूजा किया। साथ ही सभी सभी पशुओ को हराचारा खिलाया और आश्रय स्थल में साफ-साफाई कर श्रम दान किया।
        कार्यक्रम में डा फजील खान, विदेश्वरी चौरसिया, विमल चौधरी, राम नरेश यादव, सूरज, मोहरम अली, राधेश्याम, विजय कुमार, राम किशुन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *