Spread the love

अंबेडकर नगर । दीनदयाल अंत्योदय योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तहत लखपति दीदी सम्मान समारोह कार्यक्रम विकासखंड अकबरपुर, बसखारी, भीटी, भियांव ,जहांगीरगंज, जलालपुर, कटेहरी, रामनगर तथा टांडा में आयोजित किया गया। विकासखंड कटेहरी तथा भीटी में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री जल शक्ति उत्तर प्रदेश शासन श्री स्वतंत्र देव सिंह तथा जिलाधिकारी अविनाश सिंह उपस्थित रहे।कटेहरी ब्लाक में अन्नावा निवासी प्रमिला वर्मा लखपति दीदी को जिला प्रशासन की तरफ से पुरस्कार स्वरूप नई स्कूटी प्रदान किया गया तथा इन्हीं के गांव में बारात घर बनवाने की घोषणा भी की गई। विकासखंड कटेहरी तथा विकासखंड भीटी में माननीय मंत्री जी द्वारा मंच पर 21-21 लखपति दीदी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।सभी विकास खण्डों तथा जनपद के सभी 36 CLF पर कार्यक्रम आयोजित करके मा प्रधानमंत्री जी द्वारा जलगांव महाराष्ट्र में लखपति दीदी के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण कराया गया। विकासखंड अकबरपुर में 659 दीदियों, बसखारी में 658 दीदियों, भीटी में 658 दीदियों, भियांव में 658 दीदियों, जहांगीरगंज में 657 दीदियों,जलालपुर में 659 दीदियों,कटेहरी में 658 दीदियों,रामनगर में 658 दीदियों तथा टांडा में 659 दीदियों को जनपद में कुल 5924 दीदियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *