Spread the love
बस्ती 23 अगस्त 2024। बस्ती के हासिम अहमद आजमी के धुनों ने रूस में जलवा बिखेरा। मास्को शहर में आयोजित ‘इंडिया डे फेस्ट’ कार्यक्रम में हासिम अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिसमें भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। मुख्य गायक के रूप में अनीश सोनी रहे। कार्यक्रम में देशभक्त गीतों ने भारतीयों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया।
हासिम ने कहा कि विदेश में भारतीय संस्कृति से समाहित कार्यक्रम को प्रस्तुत करना गौरव की बात है। भारतीय मूल के नागरिकों के साथ रूस के लोगों ने भी कार्यक्रम की सराहना किया।
कार्यक्रम की शुरूआत तिरंगा झण्डा फहराकर किया गया। मुख्य अतिथि  सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे रहे। कार्यक्रम में भारत के राजदूत भी मौजूद रहे।
हासिम के साथ रसिया जाने वालों में शशांक दूबे, खड्डा के ब्लाक प्रमुख, करन काली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *