बशिष्ठ पाण्डेय
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे कार्यशाला के बाबत जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए ।उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है और सभी वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की जबकि इस अवसर पर हरैया विधायक अजय सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी रामनगर ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप खरे अमृत वर्मा सुशील सिंह अनिल दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
