बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र में नरायनपुर तिवारी गांव हाई वोल्टेज विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से बगल में बधी भैस की मौत हो गई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव निवासी वंशराज के घर के घर के सामने लोहे का विद्युत पोल लगा हुआ है।जिकसे बगल वह अपने भैंस को बंधते थे। रोज की तरह वह बृहस्पतिवार के रात को भी खंबे के बगल भैस को बांध कर घर से लोग सो गए सुबह करीब 4 बजे भैंस के अचानक चिल्लाने की आवाज आई जब तक वह लोग कुछ समझ पाए तब तक विद्युत पोल के जरिए जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो चुकी थी। गनीमत रही की घटना रात के वक्त हुई अगर यह घटना सुबह हुई होती तो परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा रास्ते से गुजर रहे राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। वही सुबह लाइट काटने के बाद लोगों ने मृतक भैंस के शव को किनारे कियाऔर घटना सूचना गांव के प्रधान व लेखपाल दी भैंस की कीमत लगभग 30 से 40 हजार के करीब बताई जा रही है।
