पौली ।संतकबीरनगर विकासखंड पौली अंतर्गत ग्राम पंचायत अजांव, बरगदवा, बछइपुर तथा मटौली में मंगलवार को सोशल ऑडिट टीम ने विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। ग्रामीणों की खुली बैठक में विभिन्न परियोजनाओं तथा जॉब कार्ड धारकों से संबंधित विषय पर सामाजिक अंकेक्षण किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत बरगदवा में अश्वनी कुमार,मटौली मे नीलम शर्मा,अजाव में देवेन्द्र तिवारी और बछईपुर में कालिंदी यादव ने खुली बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के सामने बैठक कर के संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत में उक्त वित्तीय वर्ष मे कराई गई परियोजनाओं की ग्राम वासियों ने पुष्टी की गई। साथ ही साथ जॉब कार्ड धारकों को रोजगार मिलने की भी पुष्टि हुई। ग्राम पंचायत के उपस्थित ग्रामीणों ने अन्य विषय उठाते हुए ग्राम पंचायत में और विकास कार्य कराए जाने की मांग की गई। ग्राम पंचायत बछईपुर में अभिलेख अधूरे पाए गए।
इस मौके पर प्रधान मुकेश यादव,प्रतिनिधि अजय यादव,कृष्णजीवन यादव, महेन्द्र यादव, महेंद्र कुमार राहुल,बसंत, रामजीत,कौशल आदि लोग मौजूद रहे।
