बस्ती। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम एवं क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता के दिशा निर्देशन में श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल, बड़े बन बरगदवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 150 लोगों की एचआईवी, क्षय रोग सहित विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच की गई।
हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर वी.के. अय्यर ने बताया कि सीएमओ कार्यालय द्वारा 150 जांच किट उपलब्ध कराई गई थीं, जिनका उपयोग कर सभी लोगों की जांच की गई। जांच के बाद रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की जांच किटों के माध्यम से लोगों में रोगों की समय रहते पहचान हो जाती है, जिससे इलाज आसान और प्रभावी हो जाता है। मरीजों के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर काफी लाभदायक साबित होते हैं।
शिविर के संचालन में सीएमओ कार्यालय से आए आदित्य मिश्र, आशा चौधरी, अब्दुल अहमद, प्रज्ञा पांडेय सहित श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।