Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

मशाल जुलूस में शामिल होंगे विभिन्न संगठनों से जुड़े शिक्षक- उदयशंकर शुक्ल
बस्ती। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आवाहन पर आगामी 13 अप्रैल को टेट के सवाल को लेकर मशाल जुलूस निकाला जायेगा। गुरूवार को प्राथमिक शिक्षक संघ  जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में तैयारी बैठक प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री शुक्ल ने बताया कि टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग को लेकर शिक्षकांें ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री आदि को पाती भेजी गई। इसके बावजूद अभी तक कोई रचनात्मक पहल नहीं हुआ।  13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस के बाद 3 मई को लखनऊ मंें आयोजित महारैली आयोजित किया गया है। उन्होने शिक्षकों का आवाहन किया कि अनिवार्य रूप से मशाल जुलूस मंें शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें।
तैयारी बैठक में अटेवाके अध्यक्ष का तौआब अली, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के अध्यक्ष अजय वर्मा ,टीएससीटी  के अध्यक्ष प्रमोद ओझा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मशाल जुलूस की सफलता के लिये शिक्षकों के बीच सम्पर्क अभियान चलाया रहा है। सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि मशाल जुलूस कार्यक्रम प्रेस क्लब बस्ती से जिला अधिकारी कार्यालय तक निकलेगा।  जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। सभी संगठन अपने-अपने सदस्यों की संख्या अधिक से अधिक लेकर मशाल जलूस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *