Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती-आरसीसी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक शैलेश चौधरी एवं प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान सत्र के टॉपर छात्रों को विशेष रूप से निःशुल्क पुस्तकें एवं सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। इनमें श्रेष्ठ व्यवहार, अनुशासन, समयपालन, स्वच्छता, ईमानदारी तथा सर्वाधिक प्रगति करने वाले छात्र के पुरस्कार प्रमुख रहे। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।
सत्र टॉपर में नर्सरी से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। नर्सरी में अभिराज, एलकेजी में प्रदीक्षा, यूकेजी में शांति, कक्षा 1 में श्रेष्ठ मिश्रा, कक्षा 2 में आंशी पाल, कक्षा 3 में आलिया, कक्षा 4 में आस्था वर्मा, कक्षा 5 में अंशिका, कक्षा 6 में अमन यादव, कक्षा 7 में अभिषेक कुमार, कक्षा 8 में सोनाली, कक्षा 9 में नित्यम तथा कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग में शालू, कॉमर्स में अर्पित एवं कला वर्ग में समीक्षा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं निरंतर प्रयास की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से ही प्राप्त होती है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग को भी छात्रों की सफलता का आधार बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ सभी ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *