Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती जनपद के श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व  हॉस्पिटल के डायरेक्टर पंकज चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया आपको बताते चले स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद संबोधित करते हुए हॉस्पिटल के डायरेक्टर पंकज चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का त्यौहार है और इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाना चाहिए उन्होंने कहा कि जिस तरह से शहीदों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया और हम सब स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे हैं हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि राष्ट्र के निर्माण में अपना विशेष योगदान अवश्य दें ।इस अवसर पर हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर वी के अय्यर वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर पी पी मिश्रा, डॉ अजीज आलम, डॉक्टर दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, राम धीरज चौधरी, दुर्गेश चौधरी, हेमंत चौधरी, मनोज चौधरी, अनिल चौधरी, विमल चौधरी, रमजान ,व जया आर्या सहित बड़ी संख्या में हॉस्पिटल के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *