Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
15 अगस्त को अपने घरों पर फहरायें राष्ट्र ध्वज- अखिलेश सिंह
बस्ती । गुरूवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में मारवाड़ी मंदिर पाण्डेय बाजार से झंडा तिराहा कचहरी तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिवम मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष सदर, अभिषेक वर्मा आर्या नगर अध्यक्ष नगर पालिका के सयोजन में निकली इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। अनेक स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुये भारत माता की जय के नारे लगाये।
झंडा तिराहा पर तिरंगा यात्रा पूर्ण होने के बाद महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली है। 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज अवश्य फहरायें और बीर सपूतों को नमन् करें। कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस इस मायने में विशेष है कि आपरेशन सिन्दूर के द्वारा भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से महासंघ के दिग्विजय सिंह राना, विजय शंकर शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, अभय सिंह रघुवंशी, विवेक श्रीवास्तव, विपिन सिंह, महेश हिंदुस्तानी, राकेश सिंह, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, सौरभ चतुर्वेदी, जमुना प्रसाद, अरविन्द सिंह अभय चौधरी, अमरजीत यादव, आजाद सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, दीपक गुप्ता, पिंटू गुप्ता, अमित त्रिपाठी, सुंदरम शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *