Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती, 14 अगस्त। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आज नगर पंचायत नगर में आपरेशन सिन्दूर की स्मृति में तिरंगा झंडा स्थापित हुआ। टाटा मोटर्स के सहयोग से अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह मूर्ति स्थल के पुनरुद्धार कार्य का लोकपर्ण हुआ। इसके पूर्व श्री दुर्गा मन्दिर परिसर से नगर तिराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और बंदे मातरम का जयघोष करते हुए सैकड़ों लोगों ने अमर शहीद उदय प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर जयकारे लगाए । मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने लोकार्पण समारोह में कहा कि यहां स्थापित तिरंगा झंडा ऑपरेशन सिन्दूर के सफलता को सदैव याद दिलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ इच्छा शक्ति और सेना के पराक्रम की गौरव गाथा पूरी दुनिया ने देख लिया है। उन्होंने अमर शहीद स्थल के विकास में आर्थिक सहयोग के लिए टाटा मोटर्स के संस्थापक अखिलेश दूबे का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स के संस्थापक अखिलेश दूबे और प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ० आर के यादव ने कहा कि देश के लिए हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां ऑपरेशन सिन्दूर की स्मृति में तिरंगा झंडा स्थापित किया गया है। उन्होंने इसे अनुकरणीय पहल बताते हुए अमर बलिदानी की धरती के चतुर्दिक विकास में सभी का सहयोग मांगा। इस अवसर पर सूबेदार मेजर चंद्र शेखर शुक्ल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय भान सिंह, अमरेश पांडेय, पंकज त्रिपाठी, राम कृपाल यादव, शिवम कसौधन, सत्यम राम निषाद, राजेश पाण्डेय, अखिलेश यादव, तुलसीराम, संजय सोनकर, नियाज़ अहमद, विजय साहनी, दिनेश चौरसिया, विजय जायसवाल, राम सजन यादव, बिंदू लाल, यशराज , वीरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, डॉ अनिल श्रीवास्तव, राकेश्याम जायसवाल, संजय कसौधन, प्रिंस ससौधन, राम नारायण यादव, दिवाकर पांडेय, मकरंद पाण्डेय, रणविजय गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *