Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती: मंगलवार को चित्रांश क्लब ने जिला अध्यक्ष प्रकाश मोहन के संयोजन में आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए पूरे उत्साह, उमंग के बीच यात्रा पूरी की। प्रकाश मोहन ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों को याद करना है। साथ ही देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल होने वाले संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त, महिल विंग की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अरोड़ा, प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव आदर्श, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव उमंग शुक्ला शेषनारायण गुप्ता, राजन गुप्ता, गजालु कृष्ण कुमार प्रजापति, सर्वेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, रानी, संज्ञा श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, हिना खातून, बीना श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *