????????????
Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
बस्ती। हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दो भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। पहली यात्रा छावनी शहीद स्थल से प्रारंभ होकर रामजानकी मार्ग होते हुए अमर शहीद महाराजा जालिम सिंह किला अमोढ़ा में संपन्न हुई, जबकि दूसरी यात्रा कुसमौर पड़री बाबू परशुरामपुर मोड़ से विधायक जन सहयोग केंद्र सुरैला परसरामपुर में संपन्न हुई। यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय ही हिन्द आदि नारे गूंजने के साथ ही राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की धुनें बजती रहीं। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी रही। आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए पूरे उत्साह, उमंग के बीच यात्रा पूरी हुई। विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों को याद करना है। साथ ही देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। विधायक ने कहा कि पूरे देश प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देश की सेना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार सिंह, श्रीश पाण्डेय, मनीष सिंह लक्की, महेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह छोटे, उमेश मद्धेशिया, शिवप्रसाद सिंह, राम प्रगट सिंह, अनादि मिश्रा, लालबहादुर पासवान, विकास, सुशील, दुर्गेश, वीरू सिंह, बिक्कु सिंह बड़े, राजदत्त शुक्ला, सुनील तिवारी, घनश्याम शुक्ल, विनय शंकर मिश्र, बृजेश मिश्र, जवाहरलाल जयसवाल, राजमणि मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, जगदम्बा सिंह राजू, सुखपाल वर्मा, संदीप, विवेक सिंह राजन, लालमणि कनौजिया, रंजय कनौजिया, जयराम यादव, जयप्रकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *