Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय
लोक गीतों के मर्म से परिचित होगी नयी पीढी
बस्ती। गुरूवार को उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी लखनऊ संस्कृति विभाग द्वारा गौरैया सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान और पं. ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान के संयोजन में  प्रेस क्लब सभागार में  15 दिवसीय लोकगीत कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा नेता अंकुर वर्मा और समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा ने किया। कहा कि नयी पीढी को लोकगीतों से परिचित कराने में निश्चित रूप से कार्यशाला सफल होगी।
प्रशिक्षिका रंजना मिश्रा ने कार्यशाला की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये एक लोक गीत सुनाकर वातावरण को सरस कर दिया। बताया कि 5 जून से 20 जून तक कार्यशाला प्रेस क्लब में सायं 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं  पं. ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान के प्रबंधक विनोद उपाध्याय, वरिष्ठ कवि डा. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि इस कार्यशाला से जनपद की नयी पीढी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर संगीत के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से राजेश कुमार आर्य, कु. ज्योति, प्रार्ची आर्य, डॉ. सविता पाण्डेय, ऐश्वर्या वर्मा, अंशिका सिंह, नव्या यादव, नीलू, शशि, अर्पणा श्रीवास्तव, नितेश गौड़, रणविजय, प्रमोद, आदर्श मिश्रा, सूरज पाण्डेय, सदरे आलम, शैलेष कुमार, अरविन्द कुमार, ललिता श्रीवास्तव, आंकाक्षा, नीलम श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और कार्यशाला के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *