Spread the love
बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती जनपद के जिला अस्पताल के निकट समाजसेवी दिनेश चंद्र दुबे के संयोजन में स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि पूर्वांचल की राजनीति में पंडित हरिशंकर तिवारी का बड़ा नाम था उन्होंने जिस तरीके से गरीबों मजलूमों की मदद की वह आज भी प्रासंगिक है आगे कहा कि उनके द्वारा कई गरीब ब्राह्मण बेटियों की शादी कराई गई वह हमेशा ब्राह्मण के हितों के लिए संघर्ष करते रहे ।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से शैलेंद्र दुबे ,श्रवण कुमार दुबे, सच्चिदानंद तिवारी ,अनिल कुमार ,बबलू पाण्डेय,ओमप्रकाश तिवारी, रवि तिवारी ,अर्जुन तिवारी, बृजभान मिश्रा, राम तेज सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *