Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

शासन की मंशा के अनुरूप महादेवा विधानसभा क्षेत्र में कई दर्जन सड़कों की स्वीकृति शासन द्वारा मिल गई है जिससे महादेवा विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी। इसके बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए महादेवा विधायक दूधराम ने बताया कि जनता की मांग पर महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कई सड़कों को स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेजा गया, शासन ने लगभग सभी सड़कों की स्वीकृति प्रदान कर दी है सड़कों के बन जाने से जनपद मुख्यालय पर आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी तथा व्यवसाय भी बढ़ेगा बताया कि सड़क खराब होने के कारण आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था अब लोगों को इससे निजात मिलेगी उन्होंने कहा कि प्रमुख रूप से धौरहरा से बगही भंगुरा मिर्जापुर होते हुए मुस्तफाबाद संपर्क मार्ग, श्री राम जानकी मार्ग से धोभहट पिचमार्ग, राम जानकी मार्ग से चकदहा हरिजन बस्ती तक, लालगंज बानपुर से करमा मार्ग, देइसाड़ बानपुर से कपिसौना मार्ग प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *